उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तहसील कार्यालय खागा का निरीक्षण किया, के दौरान तहसील के अभिलेखागार, संग्रह अनुभाग, नजारत आदि को देखा और कहा कि पत्रावलियो की फाइलों का निस्तारण एवं रखरखाव सही ढंग से करने के निर्देश दिए। तहसीलदार, नायब तहसीलदार कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वादों की फाइलों को देखा और कहा की धारा – 34,67 के जो भी पुराने वाद हैं उनका तत्काल निस्तारण कराएं एवं अन्य वादों का निस्तारण भी ससमय कराया जाय। वादों के निस्तारण में शिथिलता पाये जाने पर तहसीलदार न्यायकि, नायब तहसीलदार प्रतिमा देबी एवं न्यायकि आर0आई0 यूनुस अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। इस अवसर पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

