उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के समियाना गांव के समीप दो बाईकों की आपस में भी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइको पर सवार माँ बेटा सहित तीन लीग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समियाना गांव निवासी सूरज भान सिंह का 30 वर्षीय पुत्र राजवीर सिंह बाइक पर सवार होकर घर से निकला तभी असोथर थाना क्षेत्र के डेमऊ गांव निवासी स्नेह का 21 वर्षीय पुत्र आयुष अपनी 53 वर्षीय मां रेनु देवी को बाइक पर सावरकर सामने से आ गया। जिससे दोनों बाइको की आपस में जोरदार भिड़न्त हो गई। बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइको पर सवार मां बेटा सहित तीनो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी शेखर द्विवेदी व पायलेट अमर सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

