फतेहपुर जिले के बकेवर थानां पुलिस द्वारा चोरी की घटना का चंद घंटों में सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का शत प्रतिशत माल किया बरामद। प्रार्थिनी द्वारा थाना बकेवर पर तहरीरी सूचना दी गई कि जब वह टीकाकरण की मीटिंग में गई हुई थीं। तभी उनके घर में रखे सोने का मंगलसूत्र, पैर की 01 जोड़ी पायल आदि चोरी हो गए। प्रार्थिनी ने अपना आधार कार्ड भी गायब होना बताया। घटना के संबंध में थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 138/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकार बिंदकी के नेतृत्व में थाना बकेवर पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.2026 को उपरोक्त अभियोग की विवेचनामत्क कार्यवाई के दौरान थानां क्षेत्र के पंचमपुर गाँव निवासी रामप्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के कब्जे से एक जोड़ी सफेद धातु की पायल, एक अदद पीली धातु का लॉकेट, कान्ले रंग की गुरियों वाला मंगलसूत्र, पीली धातु की गुरिया, एक अदद सफेद गुरिया की रेडीमेड माला एवं एक अदद आधार कार्ड। बरामद किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर पर पंजीकृत मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई तथा गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 15.10.2026 को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share