उत्तर प्रदेश फतेहपुरब्जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज पीएचसी के समीप एनएच-2 में सब्जी लेकर पैदल घर जा रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वज गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चंदनपुर गांव निवासी अनूप कुमार का 37 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार बुधवार की शाम सब्जी लेकर घर पैदल आ रहा था तभी गोपालगंज पीएचसी के समीप एनएच-2 में बाइक ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जिसकी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

