उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के घौरहा गांव के समीप स्थित खेत में लगे नीम के पेड़ पर युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। ग्रामीणों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के घौरहा गांव निवासी दर्शन निषाद के 41 वर्षीय पुत्र सुरबिन्द निषाद ने मानसिक तनाव के चलते गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

