उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्यीय राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम निम्नवत् है, ✓मतदान केंद्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 02.11.2026, ✓एकीकृत मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन 12.11.2026, ✓दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अवधि 12.11.2026 से 11.12.2026 , ✓दावों और आपत्तियों का निपटान 28.12.2026 तक, ✓मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 04.01.2027 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदेय स्थलों का संभाजन एवं पुनर्गठन 02 नवंबर, 2026 तक पूरा किया जाएगा। एकीकृत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 12 नवंबर, 2026 को जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक किया जाएगा। इसके उपरांत, दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि दिनांक 12 नवंबर से दिनांक 11 दिसंबर, 2026 तक निर्धारित की गई है। उक्त अवधि में मतदाता अपने फार्म बीएलओ के माध्यम से अथवा ऑफ लाइन फार्म-6 भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।इसके अतिरिक्त विधान सभा निर्वाचक नामावली में पात्र/छूटे हुए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किये जाने हेतु इस जनपद में अवस्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दो विशेष कैम्प दिनांक-17.10.2026 (शनिवार) एवं दिनांक-24.10.2026 (शनिवार) को समस्त मतदेय स्थलों पर आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त विशेष अभियान में अपने-अपने विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में नियुक्त बूथ लेविल अधिकारियों को समय से सूचित कर दें कि उक्त दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक अपने सम्बन्धित बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं से फार्म 6 प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों को सम्बोधित करते हुए अवगतक कराया गया कि पुनरीक्षण के दौरान प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 28 दिसंबर, 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन दिनांक 04 जनवरी, 2027 को जनपद में अवस्थित समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर किया जाएगा। खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 17.10.2026 को प्रातः 11:00 बजे से विकास भवन सभागार स्थित समस्त मतदान पर्टियों / माइकोआब्जर्वर / जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। सभी अधिकारी / कर्मचारीगण समय से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी ( वित्त/राजस्व), सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

