उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के एसएमसी की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026–27 से समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में एसएनए प्रणाली के माध्यम से विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के बैंक खातों में धनराशि का अंतरण एवं भुगतान किया जाना है, के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपद में परिषदीय विद्यालयों के प्रबंध समिति के बैंक खाते खोले जाने है पर अभी तक बैंकवाइज कितने खाते खुल गए है कि जानकारी प्राप्त करते हुए बैंकर्स को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द प्रबंध समिति के खातों को खोलते हुए क्रियाशील करना सुनिश्चित करे ताकि प्रबंध समिति का संचालन सुचारू रूप से हो सके ताकि विद्यालयों के कार्यों में किसी भी प्रकार का व्यवधान न आए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, एलडीएम, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व बैंकर्स उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share