उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के असोथर रोड पर कोल्ड स्टोर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के करनपुर गाँव निवासी ओम प्रकाश वर्मा का 28 वर्षीय पुत्र आशुतोष वर्मा बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के असोथर रोड पर कोल्ड स्टोर के समीप पहुंची तभी उसकी बाइक को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

