उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप अज्ञात वाहन पैदल जा रहे बृद्ध को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी जगदीश का 66 वर्षीय पुत्र विशुन दयाल गुरूवार की रात लगभग आठ बजे पैदल घर आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। वाहन की टक्कर लगसे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share