उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के असोथर रोड़ पर नरैनी गाँव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने।प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र ऐरांया मसायक गांव निवासी धनराज पासवान का 32 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार बाइक से रिश्तेदारी में गया था। वापस लौटते समय जब वह थानां क्षेत्र के असोथर रोड़ पर नरैनी के समीप पहुंचा तभी देर रात अज्ञात वाहने ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होेने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय ला रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम।के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share