फतेहपुर जिले में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में पटाखों के अवैध भंडारण और लाइसेंस में निर्धारित सीमा से अधिक आतिशबाजी सामग्री रखने पर कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।आज जारी आदेश में जिलाधिकारी ने बताया कि दीपावली के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।डीएम के सख्त निर्देश कोई भी व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भंडारण, क्रय-विक्रय या वितरण न करे लाइसेंसधारक अपने लाइसेंस में निर्धारित मात्रा और शर्तों के अनुसार ही पटाखे रखें।निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे रखना, अवैध भंडारण करना और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन दंडनीय अपराध होगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पटाखों के गोदामों, दुकानों और भंडारण स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाए और अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित के खिलाफ प्रचलित कानूनों के तहत कार्रवाई होगी।जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि दीपावली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। यदि कहीं भी अवैध भंडारण की जानकारी मिलती है तो तुरंत प्रशासनिक या पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share