उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिदंकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर मोड़ के समीप शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वही मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बिदंकी कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत फिरोजपुर गाँव निवासी 32 वर्षीय ज्ञानू पुत्र मुन्नीलाल अपने घर से साइकिल से फिरोजपुर मोड़ के पास एक गोदाम में मजदूरी करने जाते थे। अपने साथियों के साथ देर रात साइकिल पर बैठकर अपने घर लौट रहा था। जिस समय मजदूर का एक्सीडेंट हुआ उब समय कई अन्य मजदूर भी पीछे से आ रहे थे। दुर्घटना के बाद भाग रहें पिकअप चालक को गाड़ी समेत पकड़ लिया गया। और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हालांकि मजदूर के जीवित रहने की आशा पर पुलिस और ग्रामीणों बिदंकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूर ज्ञानू फिरोजपुर मोड़ के समीप स्थित एक गोदाम में काम करता था। वह गोदाम से ड्यूटी करने के बाद ही साइकिल द्वारा अपने घर जा रहा था। तभी बिंदकी की ओर से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने उसकी टक्कर मार दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिरोजपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ज्ञानू की पत्नी बच्चे तथा परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हो रहे थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

