उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर शाह बाईपास के समीप रविवार की सुबह ई-रिक्शा में बाइक का हैडिल टकरा जाने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खन्ती में जा पलटा। जिससे पीईटी की परीक्षा देने आ रही छात्रा एवं दो छात्र समेत बाइक सवार महिला घायल हो गयी। जिन्हे समाज सेवी ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मदियापुर गांव निवासी सोनू प्रताप अपनी 22 वर्षीय पत्नी शिवानी को बाइक में बैठाकर कहीं जा रही था। तभी प्रयागराज जनपद के थाना मेजा गांव जेवनिया निवासी दिवाकर की 37 वर्षीय पत्नी खुशबू गौतम भदोही जनपद के थाना थुरियावा गांव पकरी निवासी सन्त लाल यादव का 23 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार एवं प्रतापगढ जनपद के कुण्डा गांव निठवा जमेठी निवासी अमृत लाल का 19 वर्षीय पुत्र राधे कृष्ण ई-रिक्शे में सवार होकर ललौली थाना क्षेत्र के अर्न्तगत पीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा शाह बाईपास के समीप पहुंचा तभी ई-रिक्शा सोूनी प्रताप की बाइक के हैडिल टकरा गया। जिससे अनियंत्रित होकर पेड से टकराने के बाद खन्ती में जा पलटा। जिससे छात्रा व दोनो छात्र समेत बाईक में बैठी महिला भी घायल हो गयी। घटना की सूचना पाकर समाज सेवी अशोक तपस्वी मौके में पहुंच घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share