उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश करते हुए मानवता परिवार ने दिवंगत ट्रैक्टर चालक स्वर्गीय देवराज के परिवार को ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता प्रदान की। ट्रॉली पलटने की दुर्घटना में देवराज के निधन के बाद संस्था के सदस्यों ने सामूहिक सहयोग से यह राशि एकत्रित की और मृतक की नामित परिजन सुमन देवी के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई है।मानवता परिवार के मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था का उद्देश्य संकट की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। संस्था अपने सदस्यों के सामूहिक योगदान से मृतक सदस्यों के परिजनों, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर बीमारी से जूझ रहें लोगों की मदद करती है। उन्होंने बताया कि मानवता परिवार अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिजनों को कुल ₹21,69,593 की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका है। इसके अलावा 14 सदस्यों को सामान्य दुर्घटनाओं में उपचार एवं राहत के लिए ₹4,86,239 की सहायता दी गई है।संस्था की इस पहल से जरूरतमंद परिवार को कठिन समय में आर्थिक सहारा मिला है। मानवता परिवार का मानना है कि छोटे-छोटे सहयोग जब सामूहिक रूप लेते हैं, तो जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत बन जाते हैं।इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अभिलाष कुमार गुप्ता, नगर प्रभारी अभिषेक कुमार, सुशील कुमार, कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह, विनय कुमार, वीरेंद्र चौधरी, मृतक की नामित परिजन सुमन देवी, बदलू सहित संस्था के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मानवता परिवार ने भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता और समाज में सेवा, सहयोग तथा संवेदना की भावना को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share