उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अर्न्तगत तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी परिजनों को मिली तो गजर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीरपुर तथा मुरकुटा गांव के मध्य शनिवार को रात को तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक देवा उर्फ दीपक कुशवाहा (25) पुत्र बबली कुशवाहा निवासी वीरपुर कोतवाली बिंदकी गंभीर घायल हो गया। गंभीर घायल देख परिजन इलाज के लिए कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को वापस घर ले आए और मामले की सूचना पुलिस को दिया। शव कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

