उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ग्राम बूडनपुर मजरे बहेरा सादात में मानसिक तनाव के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जाइकारी परिजनों को हुई तो उपचार के लिए नज़दीकी स्वस्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। जानकारी के अनुसार बूडनपुर मजरे बहेरा सादात गांव निवासी हरिश्चन्द्र का 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार ने रविवार की दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजन तुरन्त परिजन उसको हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जहां उसकी हालत चिन्ता जनक बनी हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

