उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले पीईटी परीक्षा के दौरान गलत परीक्षा केंद्र पहुंचने वाले पांच अभ्यर्थियों की मदद कर फतेहपुर पुलिस ने सराहनीय तत्परता दिखाई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पीआरवी 6262 और पीआरवी 6254 की टीम ने समय रहतें सभी पांच अभ्यर्थियों को जीजीआईसी, एवं मलवां परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ छात्र और छात्राओं के आंखों में खुशियाँ दौड़ पडीं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद होने का समय दोपहर 2:30 बजे निर्धारित था। नाम की समानता के कारण चार अभ्यर्थी और एक अन्य अभ्यर्थी गलत केंद्र पर पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मियों ने तत्काल सहायता करते हुए उन्हें सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया। जिससे सभी अभ्यर्थी समय से परीक्षा में शामिल हो सके। इस सराहनीय कार्य में आरक्षी लक्ष्य मिश्रा, पीआरवी 6262 और पीआरवी 6254 की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता की अभ्यर्थियों और आमजन ने प्रशंसा की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

