उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसुंभी, छिछनी और सातों में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलें में आसपास के सैकड़ों लोगों को उपचार करवाने के लिए शहर या कस्बा नहीं जाना पड़ता है। गाँव में सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल कर लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता है। हसवा सीएचसी में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुपम सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले के लिए अस्पताल खोले जा रहें हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को रविवार को भी समुचित इलाज मिल सकें। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की समस्त आशा और आंगनवाड़ी द्वारा आरोग्य मेले में गर्भवती महिला, धृति महिला, बीपी व शुगर,हाइपरटेंस के मरीज, तो टीबी के मरीज, स्कीन के मरीज , समस्त 14 प्रकार की जांचे की जाती है। जैसे, मलेरिया, टाइफाइड, सिफलिस, एचआईवी, शुगर, टीबी, वजन आदि प्रकार की फ्री सेवा दी जाती है। एचपीवी टीका किशोरियों को लगाया गया। कुसुंभी 45, छिछनी 30 और सातों में 55 मरीज देखे गये । क्षेत्र से आएं मरीजों के नाम मीणा देवी, शशि देवी, गीता मंजू सुमन, वर्षा देवी राखी देवी, सुनीता लालती, महेश मिनेश सुरेश, पट्टू लाल, रामखेलावन हरीलाल, घनश्याम, आदि मरीज सेवा लेने आये है। डॉ शिवेंद्र सिंह, उदय वीर यादव, विवेक सिंह, राजेंद्र कुमार, (फार्मासिस्ट) रीना देवी, चतुर्वेदी मेहरा,(स्टाफ नर्स) उबैद अहमद, सुनील कुमार,(एल.टी) फारूख अहमद, ऊषारानी, अन्नपूर्णा द्विवेदी, शशिकांत देवी (एएनएम) आदि कर्मचारी उपस्थिति रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share