उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास खंड हसवा कस्बे में बीती रात श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी हसवा द्वारा भगवान राम की भव्य बारात निकाली गई। जिसमें नगर भ्रमण के दौरान प्रत्येक मोहल्ले में भगवान श्रीराम की बारात को जगह -जगह पूजा अर्चना कर फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। 226 वर्षों की रामलीला परंपरा के अनुसार कमेटी के संरक्षक अखिलेश श्रीवास्तव के घर में भगवान राम और लक्ष्मण का श्रंगार किया गया। वही अन्य बालकों को गुरु , राजा दशरथ और अन्य रूपों में श्रंगार करते हुए कलाकारों की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई । गुरु महर्षि विश्वामित्र और राजा दशरथ को एक रथ में विराजमान किया।अलग अलग रथ में राम और लक्ष्मण को डीजे की धुन और ढोल बाजा के साथ बारात निकाली गई ।
भगवान राम की बारात ठाकुर मोहल्ला पहुंची जहां छोटू सिंह सहित अन्य भक्तों ने बारातियों को जलपान कराया, चौधराना मोहल्ला होते हुए बाजार रोड, शकरपुर रोड , बहापर मोहल्ला, पुराने बैंक ऑफ़ बड़ौदा रोड , कुमार मेडिकल स्टोर के पास पहुंची जहां स्टोर संचालक परिवार ने सभी बारातियों को जलपान करवाते हुए और भगवान श्रीराम माँ सीता जी की आरती की गई। केशरी मैरिज हॉल के पास पहुंची ।जहाँ पर विनोद केशरी , रचित केशरी, छोटू केशरी ने भगवान श्रीराम-लक्ष्मण सहित अन्य रथ में पुष्प वर्षा करने के साथ ही सभी भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।और जलपान भी कराया गया।खेलदार मोहल्ला, पासवान पुरवा, ब्लॉक संसाधन केंद्र, बस स्टैंड चौराहे पर राम बारात पहूंची। मौर्य परिवार ने प्रभु की आरती की और बारातियों का स्वागत किया । मीरसदन मोहल्ले में साहू परिवार ने सभी लोगों को बूंदी का प्रसाद खिलाया ,जोशियाना मोहल्ला के.के.चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल होते हुए ट्रांसफार्मर चौराहा पहुंची। जहां पर शिव जलपान गृह संचालक और विश्वकर्मा परिवार ने सभी बारातियों को जलपान कराया, बारात आगे बढ़ते हुए विद्यालय के सामने से होते हुए स्टेशन रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंची रामलीला मैदान में कलाकारों द्वारा भगवान का कलेवा संस्कार पूरा किया । और भगवान के जयकारे लगे।
भगवान राम की बारात के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने रथ को रोक कर श राम की आरती की और भक्तों को प्रसाद वितरित किया तथा बारात के साथ अलग-अलग रथ सहित घोड़े और हजारों की संख्या में भक्त डीजे की धुन में भक्ति गीतों में नाचते गाते हुए साथ-साथ चल रहे थे वही वही पुलिस प्रशासन तथा खुफिया विभाग पूरी तरह से सतर्क था पूरे रास्ते भ्रमण करने के साथ ही भीड़ को भी धीरे-धीरे आगे बढ़ा रहे थे। इस मौके पर थारियावं सीओ दुर्गेश दीप, एस ओ शमशेर बहादुर सिंह, एवं चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा, प्रवीण चौधरी, अजीत कुमार, सहित भारी पुलिस फोर्स राम बारात के मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share