उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के शादीपुर मोहल्ले में स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर PDA स्वजन मिलन कार्यक्रम के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व निदेशक उ.प्र. शासन मा. चिनामणि जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव समाजवादी पार्टी, पूर्व अध्यक्ष/महामंत्री (छात्र संघ) दीपक कुमार (डब्बू) एडवोकेट एवं संत गाडगे सेवा समिति, जनपद फतेहपुर द्वारा किया गया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय सचिव चिनामणि ने कहा कि 20 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर तैनात किया है। इसके बाद पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज के बीच ले जाना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि इस देश के बहुजन समाज को लंबे समय तक शिक्षा, सत्ता, संपत्ति और अच्छे जीवन से वंचित रखा गया। शरीर के श्रम के रूप में इस्तेमाल किया गया, दिमाग के रूप में नहीं।उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का उदाहरण देते हुए कहा कि इतना पढ़ने-लिखने के बाद भी उन्हें किराए के मकान से जाति पता लगने पर निकाल दिया गया था। गैर बराबरी पर आधारित व्यवस्था को बराबरी पर लाने के लिए सभी को जागृत होना होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share