उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज में घरेलू काम करते समय डायल-112 में तैनात होमगार्ड को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने के जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहंचे, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।जानकारी के अनुसार बाकरगंज मुहल्ला निवासी केसन का 35 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार पीआरवी डायल 112 में होमगार्ड के पद पर तैनात है।

सोमवार की शाम घरेलू काम करते समय ज़हरीले साँप ने उसे काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। डॉक्टर ने हालत में सुधार बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share