उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने महर्षि वाल्मीकि एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती मनाई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों की जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने भाजपा पर वोट चोरी के जरिए सत्ता हासिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी और महारैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई जाएगी। उन्होंने बताया कि महारैली में उत्तर प्रदेश से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारी है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर किसानों, मजदूरों और युवाओं के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि फतेहपुर जिले से लगभग 500 कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना होंगे। आरिफ गुड्डा ने अधिकारियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वोट चोरी हुई है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार के स्तर पर भी तय होनी चाहिए और संबंधित शीर्ष नेतृत्व को इस्तीफा देना चाहिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख एजाज अहमद, फजलुर्रहमान असलम, इंजीनियर देवी प्रकाश दुबे, राम नरेश महराज, बसीर अहमद, आदित्य श्रीवास्तव, चौधरी मोइन राइन, सैयद सहाब अली, नौसाद अहमद, अब्दुल रज्जाक और मोहम्मद नाजिम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

