उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के नहरामऊ गाँव के समीप रविवार की शाम रिंद नदी में नहाते समय युवक डूब गया। जिसका शव सोमवार की सुबह घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर परिजनों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार नहरामऊ गांव निवासी रामप्रकाश का 29 वर्षीय पुत्र अंगद रविवार की शाम रिंद नदी में नहाने गया था। तभी गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के जरिए अंगद को खोजने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे परिजनों ने खोजबीन शुरू की और घटना स्थल से कुछ ही दूर अंगद का शव देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के भाई शोभालाल ने दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी विनीता देवी, डेढ़ वर्षीय पुत्री लक्ष्मी को छोड़ गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share