उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित जनपद फतेहपुर के वाचक कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल नागरिक पुलिस देवदत्त सिंह को मंगलवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल देवदत्त सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि देवदत्त सिंह ने अपनी उत्कृष्ट, ईमानदार और समर्पित सेवा से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। उनकी कार्यशैली अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस सेवा में सराहनीय योगदान देने वाले कर्मियों को प्रतिवर्ष उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाता है। जनपद में इस सम्मान से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share