उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थानां क्षेत्र में इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की जीत की खुशी में प्रताप नगर चौराहे पर सपाइयों ने जश्न मनाया। असोथर ब्लॉक प्रभारी एवं समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को बधाई दी। प्रताप नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस मौके पर असोथर ब्लॉक प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सोनू वर्मा , विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, आशीष नामदेव, शिवसिंह यादव, पुरुषोत्तम यादव, नरेंद्र प्रजापति, रामबाबू पासवान, नगर अध्यक्ष फूलचंद्र वर्मा, अंकित कोरी, लल्ला खान, रहीस राइन, नरसिंह मौर्य, आर बी सिंह ने जीत की खुशी साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share