उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बुधवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, महिला अपराधों की रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया और उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी समस्या या आपात स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share