उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के विष्णुनगर कालोनी में बुधवार की सुबह शराबी ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार विष्णुनगर कालोनी निवासी हरिपाल का 30 वर्षीय पुत्र अमित कुमार शराब पीने का आदी था। मंगलवार की शाम परिजनों ने उसे डांटा था, इसी बात को लेकर उसने बुधवार की सुबह घर के अंदर आंगन में लगे जाल में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share