उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में 70 वें मण्डलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहीद माल्टा सैयद नुसरत हुसैन इंटर कॉलेज कोड़ा जहानाबाद की छात्रा कशिश ने स्वर्ण पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में आयोजित हुई 70 वीं मंडलीय भारतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देवमई ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में शहीद माल्टा इंटर कॉलेज की छात्रा कुमारी कशिश ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद सहित विद्यालय का नाम रोशन किया।इसके अलावा विद्यालय के ही मयंक राधा देवी नैंसी यश वर्षा व लक्ष्य आदि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेताओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान ने बताया कि दशकों बाद किसी वित्तविहीन विद्यालय के खिलाड़ी राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल संबंधित विद्यालय बल्कि पूरे देवमई ब्लॉक के लिए गौरव की बात है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share