उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधकियापुर गांव निवासी देशराज का 20 वर्षीय पुत्र प्रकाश जो ई-रिक्शा चालक है वह सवारी लेकर थरियांव गया था। तभी लौटते समय थरियांव कस्बे के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक प्रकाश घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको थरियांव सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन उसको अपने ई-रिक्शे पर सवार कर जिला अस्पताल लेकर चले आए। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share