उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थानां पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 04 गत्तों एवं 01 बोरी में कुल 105.400 किलोग्राम अवैध पटाखे /आतिशबाजी बरामद। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के कुशल पर्यवेक्षण में आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व के दृष्टिगत अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 29.10.2026 को थाना बकेवर पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान के दौरान बकेवर चौडगरा सड़क के पास, सराय बकेवर से लगभग 01 किमी पूर्व दिशा में स्थित थानां क्षेत्र के रसूलपुर गाँव निवासी राजेन्द्र कुमार कश्यप का 20 वर्षीय पुत्र रमन कश्यप को 04 गत्तों एवं 01 बोरी में कुल 105 किलोग्राम 400 ग्राम विभिन्न ब्राण्ड के रेडीमेड अवैध पटाखे/आतिशबाजी के विभिन्न ब्राण्ड के रेडीमेड अवैध पटाखे/आतिशबाजी बरामद की गई। बरामद पटाखों का कुल वजन 105 किलोग्राम 400 ग्राम पाया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बकेवर पर मु0अ0सं0 148/2026, धारा 288 बीएनएस एवं धारा 5/9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाई की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share