उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत बाइस दिन पूर्व बाइक सवार कुत्तो के झुण्ड में टकरा जाने से रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जिसको इलाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से वापस घर लाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताते चलें कि मलवां थाना क्षेत्र के बुधइयापुर गांव निवासी राम सिंह लोधी का 45 वर्षीय पुत्र जय सिंह आठ अक्टूबर को रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था, तभी थाना क्षेत्र के काका ढाबा के समीप सर्विस लेन में उसकी बाइक कुत्तो के झुण्ड से टकरा गई और वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिससे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। बुधवार की शाम घर लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी मृतक के पुत्र मोहित ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share