उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप अचानक बाइक सवार के सामने आए राहगीर से टकराकर बाइक चालक रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी बुधवा का 35 वर्षीय पुत्र अरुण बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के समीप अचानक सामने आए राजगीर से टकरा कर वह रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share