उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत हसवा कस्बें में ऐतिहासिक 226 वर्षों से लगातार श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।जिसमें 10 दिवसीय रामलीला के अंतिम दिन राम राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। रामलीला के अंतिम दिन बड़ी संख्या में आसपास के सैकड़ों गाँव के लीला देखने के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुईं। श्री रामचरितमानस वंदना और आरती के बाद 14 वर्ष के बाद अयोध्या वापस लौटें प्रभु श्रीराम, सीता और लक्ष्मण अपनी माता कौशिल्या, कैकेई और सुमित्रा से मिले तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके बाद प्रिय भाई भरत और शत्रुघ्न से गले लगा लिया। चारों भाई भावुक हुए तो वहीं दूसरी ओर दर्शक भी यह दृश्य देखकर अपने आंखों में आंसू गिरने से नहीं रोक सकें। इसके बाद राम और लक्ष्मण अयोध्यावासी से मिले। अयोध्यावासी अधिक प्रसन्न हुए । इधर गुरुओं के आदेश अनुसार राम राज्याभिषेक की तैयारी हुई । और विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद मंत्र उच्चारण के बीच राम को अयोध्या के राज्य सिंहासन में बैठा दिया गया। और राम के अयोध्या के सिंहासन में बैठते ही चारों ओर प्रभु श्री राम और माता सीता के जयकारे लगाए गए। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, कोषाध्यक्ष, महामंत्री और संरक्षक सहित अन्य कमेटी के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने एक-एक करके भगवान की आरती की गई। वही राम के राजगद्दी में बैठते ही एक-एक करके भक्तों ने भी आरती की। अंत में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रामलीला के अंतिम दिन रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला कमेटी के कुल आय और कुल व्यय का एक -एक करके पूरा विवरण दिया गया। कि किस प्रकार से कितना धन इकट्ठा हुआ और प्रतिदिन रामलीला के खर्च तथा अन्य सभी छोटे बड़े खर्चों में खर्च हुआ । इसका पूरा ब्यौरा दिया गया । जिसको मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने बड़े ही ध्यान पूर्वक सुनाया गया। वही रामलीला कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी द्वारा घोषणा की गई । कि आय और व्यय की अन्य जानकारी कोई भी दर्शक , भक्त कभी भी ले सकता है । इसके बाद रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा मंडल सहित कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों और संबंधित हर व्यक्ति को एक-एक करके माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र भेंट करके सम्मानित भी किया गया। साथ ही परंपरा के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह कछवाह के अध्यक्ष पद के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष को सर्वसम्मति से चुनकर कमेटी के ही उपाध्यक्ष उदय भान सिंह सेंगर अंकल को नया अध्यक्ष बनाकर मंच से घोषणा की गई। अंत में व्यास जी द्वारा राम के राज्याभिषेक के बाद सुंदर भजन का गायन किया गया। तथा मौजूद सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। तथा भगवान राम के जयकारे के साथ लीला की समाप्ति हुई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

