उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के 16 के केन्द्रों में आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा।(PET)-2026 परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज शांतिनगर फतेहपुर में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा प्रबंधों, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के प्रवेश व चेकिंग प्रक्रिया का सूक्ष्मता से जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों एवं वहां तैनात ड्यूटी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर सघन चेकिंग के उपरांत ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए। परीक्षा केंद्रों के आस-पास कानून-व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा किसी भी अवांछित व्यक्ति या भीड़ को एकत्र न होने दिया जाए। साथ ही, परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन हेतु यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रखने के भी कड़े निर्देश दिए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

