उत्तर प्रदेश।फतेहपुर जिले में यातायात माह नवम्बर-2026 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने तम्बेश्वर चौराहा/नन्दी चौराहा में उपस्थित अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं की यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहयोग करने का संदेश दिया गया। यातायात जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने उपस्थित आम जन मानस को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं शासन की मंशानुरूप आज सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाया जाएगा। सड़क दुर्घटाओं में कमी लाने के लिए लोगों के बीच बच्चों, आम नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों को अपनी सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करे और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात के सभी नियमों का पालन करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी अनमोल जीवन को सुरक्षित रख सकती है। स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें। पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी नवंबर माह में हमारा यातायात और सड़क सुरक्षा माह चलाया जाएगा, जिसका आज यहां शुभारंभ (इनॉग्रेशन) हुआ है।

पूरे महीने अलग-अलग गतिविधियां (एक्टिविटीज) आयोजित की जाएंगी, जिसमें हमारा मुख्य फोकस जागरूकता और एनफोर्समेंट (प्रवर्तन) पर रहेगा। जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों, संभ्रांत व्यक्तियों की एसोसिएशनों, स्कूल एसोसिएशनों और ईंट भट्टा एसोसिएशनों सहित रोड ट्रैफिक व रोड सेफ्टी से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठकें की जाएंगी। इन बैठकों में उनके सहयोग और पुलिस प्रशासन की अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। हमारा मुख्य उद्देश्य यही रहेगा कि इस महीने में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाकर ज्यादा से ज्यादा जानें बचाई जा सकें और सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सके, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, संभागीय परिवहन अधिकारी, आदर्श व्यापार मंडल प्रदीप गर्ग, समाजसेवी अशोक तपस्वी, बस एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं एनसीसी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share