उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के शिव चरन का पुरवा गांव के समीप आज सुबह खेत में धान की फसल काटते समय किसान को जहरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शिव चरन का पुरवा गांव निवासी श्याम लाल 73 वर्षीय पुत्र सन्त लाल आज सुबह गाँव के समीप स्थित खेत मे धान की फसल काट रहा था। इसी दौरान उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी जब उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी रामु वर्मा और पायलेट रोहित के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share