उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थानां क्षेत्र के सेमरा मानापुर गाँव के समीप पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार धाता थानां क्षेत्र के दिलदार का पुरवा गाँव निवासी लल्लू का 35 वर्षीय पुत्र अवधेश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक हथगांम थानां क्षेत्र के सेमरा मानापुर गाँव के समीप पहुंची तभी पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक अवधेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी रामु वर्मा और पायलेट रोहित के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

