उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में मिशन शक्ति फेज-6 के तहत रविवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलनों एवं चौपालों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में मिशन शक्ति टीमों, महिला पुलिसकर्मियों एवं एंटी रोमियो टीमों ने गांवों और कस्बों में महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रमों में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा, निराश्रित एवं कामकाजी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं को 112, 181, 1090, 1076, 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बारे में बताया गया। इसके अलावा निराश्रित महिला पेंशन, उज्ज्वला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह और कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गई। नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों से भी अवगत कराते हुए जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

