उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के धमना का डेरा गाँव में रविवार की सुबह मां की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार धमना का डेरा गांव निवासी भोला की 17 वर्षीय पुत्री प्रीती को सुबह उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसीसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

