उत्तर प्रदेश फतेहपुर धाता नगर पंचायत क्षेत्र के तालाबों के पट्टा आवंटन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब पांच वर्ष की अवधि के लिए तालाबों का पट्टा तहसील के बजाय नगर पंचायत कार्यालय से आवंटित किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें बोली के माध्यम से आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, इच्छुक लोग शिविर में शामिल होकर बोली लगा सकेंगे। पूरी नीलामी प्रक्रिया तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न होगी। इस मामले में अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि तालाबों के पांच वर्षीय पट्टे का आवंटन बोली के आधार पर किया जाएगा। शिविर में तहसील के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। नई व्यवस्था से बोलीदाताओं को एक ही स्थान पर प्रक्रिया में शामिल होने की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने शिविर की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share