उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में वर्षों की भांति दीपमालिका उत्सव के आने वाले त्यौहार में पूर्व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व मे फतेहपुर चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा अजगवां- सूबेदार का पुरवा के 5, राधानगर पश्चिमी के 5, बिल्ला कोरिया के 6 कुल 16 चिन्हित अति जरूरतमंद दिव्यांग, वृद्धजनों व निराश्रित महिलाओं को लाई, गट्टा, पट्टी, मिठाई, मोमबत्तियां देकर थोड़ी सी मिठास व खुशी देने का अल्प प्रयास किया गया।डॉ अनुराग ने बताया कि शहर के सभी वार्डों में चिन्हित जरूरतमन्दों को दीपावली का उपहार पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि विवेक नागर,जबर सिंह,अभिनव श्रीवास्तव व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

