उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के समीप मेडिकल कालेज के पास झाड़ियों में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जिसकी शिनाख्त रविवार की दोपहर मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस में की।
बताते चलें कि बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमपुर मजरे जगदीशपुर निवासी राम प्रसाद का 26 वर्षीय पुत्र रवि विगत 27 अक्टूबर को खजुहा मेला देखने जा रहा था। तभी अचानक लापता हो गया था। जिसका शव 29 अक्टूबर को पुलिस ने अल्लीपुर के समीप मेडिकल कालेज के पास झाड़ियों से बरामद किया था। रविवार की सुबह मृतक के भाई हिमांशु ने शिनाख्त करते हुए बताया कि उनके भाई के साथ गांव का ही महेन्द्र पुत्र रामकिशोर गया था। दोनों घायल अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती हुए थे। दूसरे दिन महेन्द्र अपने घर वापस आ गया, लेकिन उसका भाई वापस नहीं आया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि साथ में गए महेन्द्र ने ही उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में डाल दिया था और उसके पास मौजूद पैसे व मोबाइल गायब कर दिया था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share