उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव के समीप रविवार की दोपहर खेतों में काम कर रही युवती को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार दरियापुर गांव निवासी राजकरन की 18 वर्षीय पुत्री सोनम अपनी मां के साथ खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान उसे ज़हरीले साँप ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसे बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

