उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव निवासी मंजिल प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार जो ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह अपना ई-रिक्शा लेकर सवारी की तलाश में शहर आ रहा था। तभी थानां क्षेत्र के अन्दौली गाँव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक सुजीत कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

