उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के पवारनपुर गांव में निर्माण धीन मकान में गेट लगाते समय गेट गिरने से मजदूरी कर रहा मजदूर दबकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पवारनपुर गांव निवासी रतन वर्मा का 55 वर्षीय पुत्र शुकूल वर्मा गांव में निर्माण धीन मकान में मजदूरी करने गया था। तभी वहाँ गेट लगाते समय गेट शुकूल के ऊपर गिर गया। जिससे वह गेट के नीचे दबकर घायल हो गया हादसे की जानकारी गृहस्वामी को हुई तो तुरंत अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share