उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव के समीप बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी सूरज दीन का 55 वर्षीय पुत्र छोटेलाल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बहबलपुर गांव के समीप पहुंची। तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया जिससे बाइक चालक छोटेलाल रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share