उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मौर्या कालोनी में अपने घर मे काम करते समय युवक को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मौर्या कालोनी मोहल्ला निवासी राजेन्द्र मौर्य का 30 वर्षीय पुत्र अनिकेत मौर्य अपने घर मे काम कर रहा था। तभी वहाँ छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share