उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भरत मिलाप एवं रथ यात्रा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का ड्रोन से स्थलीय निरीक्षण व निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत भरत मिलाप एवं रथ यात्रा के दृष्टिगत आयोजन स्थल एवं संबंधित मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी एवं चेकिंग कराई गई। साथ ही आयोजन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा आगामी धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share