उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस की सर्विलांस टीम और जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस ने कुल 103 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है।
मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस की इस कार्यवाई की सराहना करते हुए आभार जताया। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाई करते हुए सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। जनपदीय सीसीटीएनएस टीम और सभी थानों की सीसीटीएनएस टीमों ने समन्वित प्रयास करते हुए विभिन्न स्थानों और अन्य राज्यों से मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की।इन थानों से हुई मोबाइलों की बरामदगी
बरामद किए गए 103 मोबाइल फोन में कोतवाली नगर से 8, मलवां से 7, हुसेनगंज से 1, खागा से 6, खखरेरू से 3, किशनपुर से 4, सुल्तानपुर घोष से 3, थरियांव से 3, बिंदकी से 13, बकेवर से 1, जहानाबाद से 8, कल्याणपुर से 3, औंग से 3, जाफरगंज से 2, चांदपुर से शून्य, गाजीपुर से 14, ललौली से 1, थरियांव से 7, हथगाम से 6, असोथर से 2 और राधानगर से 8 मोबाइल की बरामदगी दर्शाई गई है।पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना इस अभियान में जनपदीय सीसीटीएनएस टीम तथा समस्त थानों की सीसीटीएनएस टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल बरामदगी में जुटी टीमों के प्रयासों की सराहना की। वहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें। फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से जहां 103 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, वहीं पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा भी मजबूत हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

