उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में गम्भीर रूप से घायल दम्पत्ति व उसके पुत्र को इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। आपको बताते चले खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गाँव निवासी मोती लाल का 35 वर्षीय पुत्र अजय कुमार अपनी 32 वर्षीय पत्नी रेशमा देवी और 8 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को बाइक पर सवार कर मैहर दर्शन करने गया था। तभी सतना जिले के झार कुंडी के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक रोड पर गिर गई और बाइक पर सवार पुत्र सहित दम्पत्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचा कर घटना की सूचना घायलो के परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उनको इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल लेकर चले आये। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share